फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एमएनएनआईटी के नए निदेशक बने प्रो. आरएस वर्मा 

Fri, 28 Jan 2022 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमएनएनआईटी में अब तक निदेशक रहे प्रो. राजीव त्रिपाठी का कार्यकाल अक्तूबर महीने में पूरा हो गया था। इसके बाद मंत्रालय ने नए निदेशक के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगा था।
विज्ञापन
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की कमान अब प्रो. रमाशंकर वर्मा के हाथों में होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में बायोटेकभनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर रमाशंकर वर्मा को एमएनएनआईटी का नया निदेशक नियुक्त किया है। वह अब अगले पांच वर्षों के लिए संस्थान के निदेशक का पदभार संभालेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में वह संस्थान में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। 

विज्ञापन



एमएनएनआईटी में अब तक निदेशक रहे प्रो. राजीव त्रिपाठी का कार्यकाल अक्तूबर महीने में पूरा हो गया था। इसके बाद मंत्रालय ने नए निदेशक के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगा था। नए निदेशक की नियुक्ति होने तक प्रोफेसर त्रिपाठी का कार्यकाल मंत्रालय ने बढ़ा दिया था। अब शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर आरएस वर्मा को एमएनएनआईटी के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।


प्रोफेसर वर्मा मूलरूप से फतेहपुर जनपद के अशोथर इलाके के रहने वाले हैं। 1975 में इविवि के संघटक कॉलेज इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। 1977 में इविवि से एमएससी की पढ़ाई के दौरान वह डायमंड जुबली छात्रावास में रहे। 1978 में वह झांसी के एमएलबी मेडिकल कॉलेज में डिमांस्ट्रेेटर के पद पर नियुक्त हुए।
विज्ञापन



इसके बाद 1984 में पुर्तगाल और फिर 1985 में जेएनयू में साइंटिस्ट पूल अफसर के पद पर रहे। 1986 से 97 तक वह अमेरिका के नामी संस्थानों में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद वह पंजाब विश्वविद्यालय में आ गए। यहां से 1999 में एक बार फिर अमेरिका चले गए। इसके बाद 2004 में वह मद्रास आईआईटी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें