फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोरांव में विवि और नारीबारी में नेत्र चिकित्सालय खोलने की तैयारी

Sun, 22 Nov 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दो दिवसीय बैठक में प्रयागराज को संघ के पदाधिकारी दो बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। संघ सूत्रों के अनुसार कोरोव में संघ की ओर से एक विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा नारीबारी में संघ के सेवा भारती की ओर से एक नेत्र चिकित्सालय खोला जा सकता है। विश्वविद्यालय और नेत्र चिकित्सालय को लेकर संघ पदाधिकारी दो दिवसीय बैठक में चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल कुंभ मेले के दौरान संघ की ओर से लगाए गए नेत्र कुंभ को खासी सफलता मिली। इस वजह से संघ पदाधिकारियों ने कुंभ मेले के दौरान ही तय कर लिया था कि प्रयागराज के नारीबारी में एक नेत्र चिकित्सालय खोला जाए। वहां लोगों को नि:शुल्क उपचार आदि की सुविधा दी जाए। इसके लिए नारीबारी में जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।

इसके अलावा संघ के विद्या भारती की ओर से कोरांव में विश्वविद्यालय खोले जाने पर मंथन चल रहा है। इस क्षेत्र में आदिवासियों की खासी आबादी है। यहां विश्वविद्यालय खोलने के साथ जहां आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले लोग को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। संघ की तैयारी है कि विश्वविद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा लोगों को उपलब्ध करवाई जाए। विश्वविद्यालय और चिकित्सालय को लेकर संघ के पदाधिकारियों की शनिवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें