फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़खानी के विरोध पर फेंका खौलता तेल, युवक झुलसा

Sun, 22 Nov 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
करेली में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर खौलता तेल फेंक दिया गया। इससे वह झुलस गया। युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की, जिसके बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


करेली निवासी युवती डिग्री कॉलेज की छात्रा है। उसका आरोप है कि दो दिन पहले वह दोपहर में 12 बजे के करीब स्कूटी से भाई संग कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान सुल्लू निषाद ने जान से मारने की नीयत से खौलता तेल फेंक दिया, जिससे उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर फब्तियां कसता रहता है। उसकी हरकतों से तंग आकर अप्रैल में भी थाने में शिकायत की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होने से उसका दुस्साहस बढ़ता गया। इसके बाद उसने एक बार उसके घर पर पत्थर भी फेंके। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास व छेड़छाड़ के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें