हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी, पांच गिरफ्तार
डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि इस मामले में विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरिमोहन साहू व उसके बेटे फूलकुमार, किशन व वंश के अलावा माया देवी शामिल हैं। अन्य आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल जारी है। गौरतलब है कि मामले में सात नामजद व चार अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जमीन के विवाद से संबंधित है मामला
विपक्षियों व व्यापारी पक्ष में एक जमीन को लेकर विवाद है। रविवार दोपहर व्यापारी पक्ष इस जमीन पर छत डलवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने हमला किया। इसमें अनिल समेत अन्य लोग जख्मी हो गए।