फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक निकला पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मोबाइल टावर में लगने वाली 21 बैटरी व चार बम के साथ मांडा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय भेजने से पहले कराए गए मेडिकल जांच में एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जबकि पॉजिटिव मिला युवक बीते मंगलवार से पुलिस की हिरासत में रहा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मिले आरोपी से पूछताछ भी की है। बीते मंगलवार की रात तीन बजे भारतगंज चौकी के पुलिसकर्मी गौरीशंकर स्थित पेट्रोलपंप पर पहुंचे।

वहां एक वाहन को रोका, जिसमें 21 मोबाइल टावर में लगने वाली बैटरी लदी थी। वाहन में सवार थाना होलागढ़ गांव नेवादा वर्धनी निवासी राम सिंह व जिला प्रतापगढ़ थाना हथगवां गांव बेती निवासी युवक और बिहार जिला रोहतास थाना सासाराम निवासी राहुल सिंह पुत्र सत्य नारायण तथा जिला रोहतास थाना दारागंज विपुरा निवासी मो. रूस्तम पुत्र शेख शमसुर को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


वहीं तलाशी में चारों आरोपियों के पास से छह बम भी बरामद हुए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यायालय भेजने से पहले चारों को मेडिकल जांच हेतु सीएचसी मांडा भेजा, जहां चारों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि प्रतापगढ़ निवासी (42) वर्षीय एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र वर्मा ने बताया की पॉजिटिव मिले आरोपी के संपर्क में आए सभी कर्मियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोरोना जांच कराने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें