सोनभद्र के उम्भा में बीते वर्ष हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले आदिवासियों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि देने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही में गिरफ्तारी करने के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बालसन चौराहा स्थित नेहरु प्रतिमा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए धरना शुरू कर दिया। यहां पुलिस कार्रवाई की आलोचना की गई। प्रदर्शनकारी प्रियंका गांधी -अजय लल्लू जिंदाबाद नारे लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई।
धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, फुजैल हाशमी, सुशील तिवारी, परवेज सिद्दीकी, श्रीश दुबे, सुरेश यादव, अनिल पांडेय, राजेश राकेश, हरदेव सिंह, इशरत चांद, डॉ राम अभिलाष प्रजापति, कैफ वारसी, डॉ दिनेश सोनी, इरशाद उल्ला, अभिषेक पांडेय, इश्तियाक अहमद, निखिल श्रीवास्तव, नसीम हाशमी, अनूप सिंह, कामेश्वर सोनकर, रोहन सिंह शामिल थे ।