फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज हत्याकांड : बेटे ने रिश्तों तो उसके दोस्त ने किया भरोसे का खून

Fri, 15 May 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

धूमनगंज में एक दिन पहले हुए जघन्य हत्याकांड में मृतक कारोबारी के बेटे आतिश ने रिश्तों का खून किया तो उसके दोस्त अनुज श्रीवास्तव ने परिवार के भरोसे का कत्ल किया। घर के चारों लोगों को मौत के घाट उतारते वक्त सबसे ज्यादा बेरहमी उसने ही की। उसने ही चारों लोगों का गला चाकू से रेता। हत्यारोपियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो सीन रिक्रिएशन के दौरान यह बातें सामने आईं। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को लेकर शुक्रवार सुबह सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर आरोपियों से विस्तार से इस बात की जानकारी ली गई कि उन्होंने हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया। इस दौरान पता चला कि चार लोगों को मौत के घाट उतारने के दौरान सबसे ज्यादा बर्बरता अनुज ने ही की। उसने ही परिवार के चारों लोगों की गर्दन चाकू से रेता था।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके मामा राजकृष्ण ने कूलर की घास लेने के बहाने दरवाजा खटखटाया तो कारोबारी तुलसीदास नीचे आए। जैसे ही वह घास देने के लिए पीछे मुड़कर दुकान के भीतर गए, राजकृष्ण भी भीतर चला आया। इसके बाद अनुज भी दुकान में घुस गया। बेटे आतिश के साथ आने-जाने के दौरान अनुज कारोबारी से भी घुलमिल गया था, ऐसे में उन्होंने कोई विरोध भी नहीं किया। दोनों ने बातों में उन्हें बातों में उलझाया और इसी दौरान गोदाम में पहले से छिपा अंकित भी आ गया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद अंकित व राजकृष्ण ने कारोबारी को पकड़ लिया, जबकि अनुज ने उनकी गर्दन रेत दी। इसके बाद उसने कारोबारी की पत्नी किरण को आवाज देकर कहा कि आपको अंकल बुला रहे हैं। जैसे ही वह नीचे आईं, गले पर चाकू से वारकर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद उसने पानी मांगने के बहाने से बुलाकर कारोबारी की बहू प्रियंका को भी मौत के घाट उतार दिया। फिर अनुज अपने मामा राजकृष्ण को लेकर ऊपर गया और वहां मौजूद कारोबारी की बेटी निहारिका से कहा कि वह अपने साथी को किराये पर कमरा दिखाना चाहता है। जैसे ही निहारिका उठी, मौका पाकर उसका भी गला रेत दिया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि आतिश के साथ आने जाने के दौरान अनुज ने उसके कारोबारी पिता व अन्य घरवालों से भी नजदीकी बढ़ा ली थी। बेटे का दोस्त समझकर वह धीरे-धीरे उस पर भरोसा भी करने लगे थे। यही वजह थी कि अनजान व्यक्ति के घर में घुसने के बाद भी उसे ही देखकर कारोबारी ने शोर तक नहीं मचाया। जबकि अनुज ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उनके साथ विश्वासघात किया। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

....ताकि लूट लगे हत्या का मकसद 

घटनास्थल पर आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि किस तरह उन्होंने घटना को लूट के लिए हत्या का रूप देने की कोशिश की थी। परिवार के चारों लोगों की हत्या के बाद बदमाशों ने ऊपर रखी एक आलमारी में पारदर्शी डिब्बे में रखे कुछ गहने उठा लिए। साथ ही कपड़े भी इधर उधर फैला दिए। लेकिन पुलिस को तब शक हो गया जब आलमारी से कुछ ही गहने गायब होने की बात सामने आई और बाकी वहां सुरक्षित रखे मिले। शक की एक वजह यह भी थी कि कमरे में रखी एक और आलमारी को छुआ तक नहीं गया था। 

कारोबारी के मकान में ही छिपाए थे गहने

पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद हत्यारोपियों ने घर से चुराए गए गहनों से भरा डिब्बा व खून से सने कपड़े मृतक कारोबारी के दूसरे घर में छिपाए थे। जिसके बारे में उन्हें आतिश ने ही बताया था। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू, गहनों से भरा डिब्बा, 41500 रुपये, ओला कार व डिस्कवर बाइक बरामद कर ली गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें