फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uppsc News: पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी

Fri, 15 May 2020 07:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2020 और सहायक वन सरंक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा-2020  के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार जून और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो जून कर दी है। आायोग के इस निर्णय से लॉक डाउन में फंसे प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। लॉक डाउन के कारण तमाम छात्र ऑनलाइन आवेदन की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पा रहे थे और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 21 जून को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुआ था। आयोग को अब तक पीसीएस के 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिचायन मिला है, जबकि एसीएफ/आरएफओ के लिए कोई आधियाचन नहीं मिला है।

विज्ञापन

यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की थी। लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन नहीं का पा रहे थे। लॉक डाउन में साइबर कैफे बंद पड़े हैं और ज्यादातर अभ्यर्थी साइबर कैफे से ही आवेदन करते हैं।

आवेदन में फोटो को स्कैन कर लगाया जाता है लेकिन अभ्यर्थियेां के पास फोटो स्कैनिंग की सुविधा भी नहीं है, सो इसके लिए भी उन्हें साइबर कैफे पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं का हवाला देकर अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की लगातार मांग कर रहे थे। यूपीपीएससी ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि बढ़ा दी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो जून और आवदेन सब्मिट करने की अंतिम तिथि चार जून कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें