फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कैंट थाने से गच्चा देकर दो मुजरिम हुए रफूचक्कर, एक दिन पहले नैनी थाने से भागा था बदमाश

Wed, 14 Oct 2020 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस से मुल्जिम संभाले नहीं संभल रहे। एक दिन पहले नैनी थाने से चोरी के आरेापी के भागने की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मंगलवार को फिर ऐसा ही मामला सामने आया। कैंट थाना परिसर से दो मुल्जिम पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। फिलहाल देर रात तक उनका पता नहीं चल सका था। सूत्रों के मुताबिक, धूमनगंज  व आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वले एक गिरोह के बारे में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी। जिसके बाद धूमनगंज क्षेत्र के ही आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को हिरासत मेें लिया गया था। इन सभी को कैंट थाना परिसर में बने इंट्रोगेशन रूम में रखा गया था। मंगलवार भोर में यहां से रूम के अहाते में लगी जाली को टेढ़ाकर दो बदमाश भाग निकले। कुछ देर बाद हल्ला मचा तो हडक़ंप मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी आ गई। रात तक तलाश होती रही लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। जानकारी मिली तो अफसरों ने भी पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए मुल्जिम भागने की घटना के पीछे वजह सीमा विवाद रहा। दरअसल जो मुल्जिम पकड़े गए थे, उनमें से कुछ धूमनगंज जबकि अन्य कैंट क्षेत्र में हुई चोरी के मामलों में लाए गए थे। बात यहां बिगड़ी कि मुल्जिमों की निगरानी को लेकर दोनों थानों की  पुलिस एक-दूसरे के सहारे बैठी रही।

नतीजा यह हुआ कि मुल्जिम फरार हो गए और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। उनका साफ कहना था कि उनके थाने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। बता दें कि एक दिन पहले हीचोरी व लूट का आरोपी नैनी पुलिस की हिरासत से भाग निकला था। जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। मामले में देर रात एसएसपी से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें