बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक
- फोटो : अमर उजाला
करेली थाना क्षेत्र के करैदा गांव में काम ना मिलने से परेशान होकर 26 वर्षीय आमिर पुत्र साबिर अली ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आमिर को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाने लगे। उसे फंदे से उतारकर एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आमिर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी शहाना ने बताया कि मार्च के बाद से ही कहीं काम नहीं मिल रहा था जिससे वह काफी परेशान था। सोमवार रात उसने जान दे दी।
मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
प्रयागराज। कोतवाली के चंद्रलोक टॉकीज के पास निजी अस्पताल में सोमवार भोर मरीज की मौत पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। निदेशक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया है कि 14 जून को मेजा निवासी सौरभ दूबे गंभीर हालत में उनके अस्पताल में भर्ती हुआ। सीटी स्कैन करवाया गया लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही 15 जून को भोर में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्कार्पियो में कुछ लोग आए और काउंटर पर तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौच करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।