सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध प्रविधियों पर मंथन के लिए 26 से 28 जून तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। अगर यह कार्यक्रम सफल रहा तो भविष्य में इविवि की ओर से एक सप्ताह का ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कराया सकेगा।
फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शिक्षकों के प्रमोशन आदि में भी काफी महत्व होता है। ‘रिसर्च मैथोडोलॉजी इन सोशल साइंसेज’ विषय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक भागीदारी करेंगे। इसमें सोशल रिसर्च, जेंडर इश्यू इन रिसर्च, एथिक्स इन रिसर्च जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इस बात पर भी मंथन होगा कि संकट की इस घड़ी में शोध कैसे किया जाए।
इस कार्यक्रम में एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कोलकाता के निदेशक प्रो. विनय कुमार श्रीवास्तव, समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष सक्सेना, दिल्ली विवि में एंथ्रोपोलॉजी के हेड प्रो. पीजी जोशी, दिल्ली विवि की पूर्व शिक्षक प्रो. सुभद्रा, इविवि के पूर्व शिक्षक प्रो. जटा शंकर, जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. बद्री नारायण वक्ता के रूप में शामिल होंगे।