सोरंाव के यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच व मांडा में तीन लोगों की हत्या जैसे अनसुलझे मामलों के खुलने की उम्म्मीद एक बार फिर जगी है। एसएसपी ने इन सनसनीखेज हत्याकांडों की जांच नए सिरे से करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उनकी जिम्म्मेदारी भी तय कर दी है। उनका कहना है कि 15 दिन के भीतर इन मामलों की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बता दें कि सोरंाव के यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को पांच महीने बीत चुके हैं। मांडा में दंपति व उनकी बेटी की हत्या व मउऊआइमा में बैंक मैनेजर हत्याकांड भी लंबे समय से अनसुलझा है। नए एसएसपी ने आते ही इन तीनों समेत अन्य सनसनीखेज हत्याकांडों की फाइल तलब की। पता चला कि महीनों की मशक्कत के बाद भी रिजल्ट जीरो रहा।
जिसके बाद इन हत्याकांडों की नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। अलग-अलग टीमें गठित कर संबंधित थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। संबंधित सीओ से कहा गया है कि वह स्वयं इन मामलों की मॉनिटरिंग करें।
अनसुलझे हत्याकांडों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं। 15 दिन मेें रिपोर्ट देने को कहा गया है जिसके बाद समीक्षा की जाएगी। कार्रवाई के आधार पर ही पुलिसकर्मियों का मूल्यांकन भी होगा।
-अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
सुरा, पाताल व बाज, तीन अभियानों से आगाज
एसएसपी ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए तीन अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन पाताल से अवैध शस्त्र, सुरा से अवैध शराब व बाज से इनामी अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों दर्जनों अपराधियों की धरपकड़ इसी का नतीजा है।