स्वतंत्रता दिवस पर भवन स्वामियों को गृहकर जमा करने की हाईटेक कैशलेश सुविधाओं में नगर निगम ने एक और बढ़ोत्तरी की है। नगर निगम में अब पेटीएम से भी गृहकर जमा किया जा सकेगा।
कोविड काल में घर बैठे पेटीएम से गृहकर का भुगतान करने वालों को भी भी दस फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। अभी 31 अगस्त तक मिलने वाली छूट के लिए 72 घंटे ही बचे हैं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 25 करोड़ रुपये गृहकर के मद में जमा हुए हैं, जबकि लक्ष्य 90 करोड़ का है। उन्होंने बताया कि पेटीएम से गृहकर का भुगतान करने और सरल होगा। साथ ही ऑनलाइन, क्रेडिट, डेबिट कार्ड समेत अन्य एप से भी भुगतान किया जा सकता है।