फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रों ने की ओपेन बुक एग्जाम और असाइनमेंट से मूल्यांकन की मांग

Thu, 27 Aug 2020 09:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुलपति , परीक्षा नियंत्रक का ई-मेल भेजकर छात्रों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
सेमेस्टर एग्जाम के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अब अंतिम वर्ष और सेमेस्टर परीक्षा को अब ओपेन बुक एक्जाम अथवा असाइनमेंट से कराने की मांग की है। छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो.आरआर तिवारी और परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेन्द्र कुमार सिंह को ई-मेल भेजकर ओपेन बुक एक्जाम कराने की मांग की है। छात्रों ने इसके लिए अभियान छेड़ दिया है। कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भेजे गए मेल में छात्रों का कहना है कि कोरोना के दौरान में कुछ भी सामान्य नहीं है। कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चलीं, ऐसे में छात्रों का नियमित रूप से अध्ययन नहीं हो पाया। इस हालात में नियमित परीक्षाएं करवाना छात्रों के हित में नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रयागराज में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। ऐसे में ऑफलाइन सामान्य तरीके से परीक्षा करवाना न केवल छात्रों बल्कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की जान को जानबूझकर जोखिम में डालना होगा। छात्रों का कहना है कि सामान्य हालातों में परीक्षायें मई तक पूर्ण हो जाती थीं और जून के अंतिम सप्ताह तक छात्रों को उनका परीक्षाफल व शैक्षिक उपाधि प्रदान कर दी जाती थी।

यह भी कहा गया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय कि प्रवेश परीक्षाएं 24 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तकए दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 6 सितंबर से 11 सितंबरए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 21 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हैं। अन्य विश्वविद्यालयों कि प्रवेश परीक्षायें भी इसी दौरान प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


अगर अब ऑफलाइन तरीके से परीक्षायें करवाई गयीं तो अंतिम वर्ष के छात्रों को आगे कहीं प्रवेश लेने से भी वंचित होना पड़ सकता है। कोरोना काल में दिल्ली विश्वविद्यालय ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा ले रहा हैए काशी हिंदू विश्वविद्यालय असाइनमेंट पर आधारित परीक्षा ले रहा हैए अन्य विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन या फिर डाक के माध्यम से परीक्षाएं करवा रहे हैं। ऐसे में यहां भी इस प्रणाली को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें