धनैचा में तो तेंदुए ने गांव के राजेंद्र प्रसाद के सिर पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया था वहीं सुदनीपुर कला में बकरी के बच्चे का शिकार किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई बार प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। ग्रामीणों को उससे बचाव के लिए जागरूक किया गया है।
तेंदुए के हमले से घायल तारा को बेली में नहीं लगा इंजेक्शन
तेंदुए के हमले से घायल तारा बिंद के हाथ में गहरा घाव होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी में रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद डाक्टरों ने तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसे दूसरा इंजेक्शन लगाया जाना था पर तारा जब बेली अस्पताल पहुंचा तो वहां इंजेक्शन नहीं होने की बात कह एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन पहुंचने पर उसे काल्विन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात तक उसे दूसरा इंजेक्शन नहीं लग सका था
एक माह से दहशत का पर्याय बना है तेंदुआ
बता दें कि बाढ़ में बहकर आए एक तेंदुए ने पिछले एक महीने से क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। कछार से निकल कर आबादी में क्षेत्र में आया तेंदुआ अब तक धनैचा, मलखानपुर, लीलापुर, सुदनीपुर कला, देवकली, सैदाबाद के चौरा बढेरा, हंडिया के गनेशीपुर आदि गांवों में देखा जा चुका है।
धनैचा में तो तेंदुए ने गांव के राजेंद्र प्रसाद के सिर पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया था, वहीं सुदनीपुर कला में बकरी के बच्चे का शिकार किया था। तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए जहां भी उसके देखे जाने की सूचना मिलती है, वन विभाग की टीम तत्काल पहुंच कर जाल और पिंजरा लगाकर उसको पकड़ने का प्रयास करती है, पर सफलता नहीं मिल पा रही है। तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं।