फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति ने ही मारा था लक्ष्मी को, मझधार में ले जाकर दिया नाव से दिया धक्का

Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
 हवेलिया स्थित गंगा घाट पर तीन दिन पहले गंगा स्नान के दौरान महिला डूबी नहीं थी, बल्कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की थी। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और पत्नी को गंगा में बीच मझधार नाव से धक्का दे दिया। पुलिस की अब तक की जांच से पता चला है की पति ने अपने दोस्त को 50 हजार की सुपारी भी दी थी। दोस्त की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने जो बयान दिए हैं, उसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन


कोहना गांव निवासी रामकैलाश किसानी के साथ ही बालू व पटरा-बल्ली का कारोबार करता है। उसका विवाह तकरीबन चार साल पहले भीटी-हंडिया गांव निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी से हुआ था। सोमवार को उसने ट्रैक्टर खरीदा था। उसके बाद वह पत्नी लक्ष्मी के साथ हवेलिया के पास गंगाघाट पर पूजन करने पहुंचा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले से तय योजना के तहत उसका एक साथी घाट किनारे नाव के साथ वहां मौजूद था।

नाव पर बीवी लक्ष्मी को बैठाने के बाद उसका साथी और दो नाविक गंगा नदी की बीच धारा में पहुंचे और लक्ष्मी को पूजन के बहाने आगे किया। इसके बाद उसे पानी में ढकेल दिया गया। राम कैलाश के साथी ने बड़े डंडे से लक्ष्मी को कई बार गहरे पानी में देर तक डूबो कर रखा। जब लक्ष्मी डूब गई तो इत्मिनान करने के बाद सभी नाव से किनारे आ गए।
विज्ञापन


घाट के किनारे आने पर पुलिस को सूचना दी गई कि गंगा में नहाने के दौरान उसकी पत्नी गहरे में पानी में डूब गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रामकैलाश ने बीवी के कत्ल के लिए अपने साथी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। हत्या से पहले बीस हजार रुपये एडवांस भी दे दिए गए थे।

पुलिस पति के दूसरे साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बुधवार की शाम तक वह पकड़ा नहीं जा सका था। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। उधर, तीसरे दिन भी महिला का शव बरामद नहीं हो सका था।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था, आए दिन होती थी मारपीट

झूंसी। लक्ष्मी छह बहन और तीन भाईयों में आठवें नंबर पर थी। उसे एक तीन साल की बेटी जान्ह्वी भी है। पति रामकैलाश ने पुलिस को बताया है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही दोनों में झगड़े होने लगे थे। उसे पत्नी के चरित्र पर भी शक था। भाई, बहन और सास-ससुर से भी उसका झगड़ा होता था। आए दिन हो रहे झगड़े से वह बेहद परेशान था। इसी के चलते तकरीबन तीन माह पहले उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के कत्ल की साजिश रच ली थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें