फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के लिए कुंडली मिलान के साथ ही अब वर-कन्या की कोरोना जांच

Sat, 30 May 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लॉकडाउन मे शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

नवंबर में गिनती की शादियों की लगन है। लॉकडाउन में इंतजार में पड़े सैकड़ों परिवारों की ख्वाहिश है कि इन विवाह मुहूर्तों पर उनके घर खुशियों की शहनाई बज जाए। इसके लिए जहां वर-वधू की कुंडलियों के मिलान कराए जा रहे हैं, वहीं दोनों पक्षों की ओर से सेहत का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे में हेल्थ चेकअप के साथ ही कोरोना जांच को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शादियों की अनुमति लेने में किसी तरह की रुकावट न आने पाए।

विज्ञापन


कटरा की अर्चना गुप्ता की बेटी की शादी पहले से तय थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तैयारियां धरी रह गईं। अब वह नवंबर में बेटी की शादी के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी हैं। इसके लिए उन्होंने मीरापुर में ज्योतिषाचार्य ओम नारायण से कुंडली का मिलान भी कराया, लेकिन साथ ही वह बेटी की कोरोना जांच भी करा रही हैं। इसी तरह म्योराबाद के आरके मिश्रा भी अपनी बेटी की शादी की अनुमति के लिए कोरोना से संबंधित जांच पूरी कराने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह ऑडिट ऑफिसर केके तिवारी की बेटी रिचा की शादी के लिए कुंडली मिलान के साथ ही हेल्थ सर्टीफिकेट और कोरोना जांच का प्रमाण पत्र वर पक्ष की ओर से मांगा गया है। पं. ओम नारायण बताते हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से अब हर कोई सजग है।

इसलिए कुंडली मिलान के साथ ही लोग चाहते हैं समय रहते कोरोना की भी चांज करा ली जाए, ताकि प्रशासनिक स्तर पर शादियों की अनुमति लेने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पर जहां बेटे-बेटियों के हाथ पीले करने की तैयारी के बीच कुंडली मिलान के साथ ही कोरोना का चेकअप भी कराया जाने लगा है। ताकि प्रशासन की ओर से शादियों की अनुमति में किसी तरह का रोड़ा न आने पाए।
विज्ञापन

मैरिज - फोटो : getty images
हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर पर शादी की अनुमति के लिए कोरोना जांच की कोई अनिर्वायता नहीं है। फिर भी लोग इस महामारी के संक्रमण को देखते हुए सजग हैं। ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार उनके पास सौ से अधिक कुंडली मिलान के लिए आई है। वर-कन्या दोनों की पक्ष कुंडली मिलान के साथ ही हेल्थ चेकअप और खासतौर से कोरोना जांच की सलाह एक-दूसरे को दे रहे हैं। सिविल लाइंस के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार जिन वर-कन्याओं के ग्रह कमजोर मिल रहे हैं, वह कोरोना जांच और हेल्थ चेकअप करा रहे हैं। 

अभी तक शादी के लिए कोरोना जांच से संबंधित कोई सर्कुलर नहीं आया है। इस तरह की वर-कन्या पक्ष से अगर मांग आती है तो इसके लिए आम मरीजों से अलग डेस्क बनाकर शादी के लिए अलग से प्रमाण पत्र जारी करने पर विचार किया जा सकता है। एसीएमओ
डॉ. गणेश प्रसाद, कोआर्डिनेटर- कोविड-19
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें