prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj
अपनी इतनी बड़ी रकरम डूबती देख दिलीप मिश्रा ने बदला लेने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक दिलीप मिश्रा ने उसी पैसे का बदला लेने के लिए मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हनुमान पांडेय उर्फ राकेश पांडेय से संपर्क साधा। हनुमान उर्फ राकेश पांडेय के जरिए ही दिलीप मिश्रा सुल्तानपुर के एक लाख के इनामियां नीरज उर्फ अखंड प्रताप के संपर्क में आया। हनुमान पांडेय ही लाक डाउन के दौरान नीरज सिंह को लवायन लेकर आया और यहां पर दिलीप मिश्रा के कालेज में रखवाया था। सूत्रों के मुताबिक यहां के दोनों प्रापर्टी डीलरों के हत्या की सुपारी पांच लाख में दी गई थी।
जमीन कारोबार में पैसे के लेन देन को लेकर दिलीप मिश्रा की दुश्मनी की बात सामने आई है। उसने जो बताया है, उस आधार पर जांच चल रही है। सुपारी लाखों रुपये में दी गई थी। साथ में सुपारी किलर को संरक्षण देने का भी वायदा किया गया था। बाकी जांच पूरी होने के बाद और चीजें बाद में स्पष्ट होंगी।
आशुतोष तिवारी
क्षेत्राधिकारी करछना।