कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार से जनपद के परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, सिर्फ शिक्षकों को ही स्कूल आना है। शासन के इस निर्णय से शिक्षकों में असंतोष के साथ भय भी है। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे समय में जब पूरे देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है, स्कूल खोला जाना जान जोखिम में डालने जैसा है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को इस संबंध में अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने वार्ता की, बीएसए ने शासन का निर्देश होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। शिक्षकों का कहना है कि यदि उन्हें विद्यालय जाना ही है तो पहले उसे सैनिटाइज कराया जाए। विभागीय आदेशानुसार उसके उपरांत ही शिक्षकों को स्कूल भेजा जाए।