इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ऑल इंडिया सर्विस प्री एक्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर के अनुसार आईएएस, पीसीएस की नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की तिथि 25 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। इच्छुक छात्र सेंटर से नि:शुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2020-21 का परिणाम सचिव परीक्षा नियामक ने घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची मंडलीय मनोविज्ञान केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है।अभ्यर्थी परीक्षाफल की जानकारी अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा मंडलीय मनोविज्ञान केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश की निदेशक उषा चंद्रा ने दी।
केपी ट्रस्ट की पत्रिका का संपादक मनोनीत
केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने साहित्यकार एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ देवी प्रसाद कुंवर को केपी इंटर कालेज प्रबंध समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य एवं केपी ट्रस्ट की पत्रिका का संपादक मनोनीत किया है।