प्रयागराज नगर निगम में संविदाकर्मी चालक रवि कुमार की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव अल्लापुर पानी की टंकी के पास मिला। शरीर पर कई चगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
रवि नगर निगम में संविदा चालक था। वह अल्लापुर हैजा अस्पताल के पास कच्चे मकान में रहता था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे और एक बेटा है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।