फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पति के खिलाफ महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी शहर दक्षिणी से किया नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ उनकी पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मैदान में हैं। उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया है।

विज्ञापन




मेजा, सोरांव, कोरांव छोड़ अन्य विधानसभा में लगेंगे दो-दो ईवीएम
मेंजा, सोरांव और कोरांव को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए दो-दो ईवीएम की जरूरत पड़ सकती है। एक ईवीएम में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम दर्ज हो सकते हैं। इनमें भी एक नोटा का कॉलम होगा। ऐसे में पहले ईवीएम में 15 उम्मीदवाराें के नाम दर्ज हो पाएंगे। इसके विपरीत मेजा में 11, सोरांव में 13 तथा कोरांव 15 प्रत्याशी मैदान में है।



इन्हें छोड़कर अन्य विधानसभा में 15 से अधिक प्रत्याशी हैं। प्रतापपुर में 29, पश्चिमी में 24, फाफामऊ में 23, उत्तरी में 21, फूलपुर, करक्षना एवं दक्षिणी में 20-20, हंडिया में 17 तथा बारा में 18 प्रत्याशियाें ने नामांकन किया है। ऐसे में नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के बाद भी उम्मीदवारों की संख्या 15 या इससे कम नहीं हुई तो संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो ईवीएम लगाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें