फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मुसम्मी लदे ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही 10 लाख की शराब पकड़ी

Sun, 21 Nov 2021 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियां (डेमो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मौसमी लदे ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही शराब की 115 पेटियां बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा में बनी शराब कानपुर से लोड कर प्रयागराज पहुंचाई जा रही थी।

विज्ञापन


कोखराज पुलिस शनिवार रात गश्त पर थी। इस दौरान पता चला कि कानपुर से एक डीसीएम में अवैध शराब लोड कर प्रयागराज ले जाई जा रही है। इस पर कोतवाली के पास बैरीकेडिंग कर दी गई। देर रात कानपुर की तरफ से एक डीसीएम आती दिखाई दी। पहले से सतर्क पुलिस ने डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग गाड़ी रोककर भाग निकले।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी तो उसमें मौसमी लदी थी। उसी मौसमी के बीच में अंग्रेजी शराब की 115 पेटियां छिपाकर रखी हुईं थीं। शराब हरियाणा प्रांत की बनी हुई थी। शराब की कीमत करीब दस लाख की है। बरामद शराब को दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ट्रक मालिक का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें