फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची नाम बढ़वाने वालों में पीछे नहीं है आधी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची नाम बढ़वाने वालों में पीछे नहीं है आधी दुनिया
विज्ञापन

0 नए वोटरों में से अब तक 48 फीसदी आवेदन रहे महिलाओं के
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इस बार आधी दुनिया द्वारा बढ़ चढ़कर भागीदारी की जा रही है। शायद इसी वजह से एक नवंबर से शुरू हुए अभियान के दौरान वोटर बनने के लिए जो आवेदन आए हैं उसमें से 48 फीसदी महिलाओं के ही हैं। रविवार की ही बात करें तो 8531 महिलाओं के फार्म छह जमा हुए।
प्रयागराज में एक नवंबर से ही मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए अभियान चल रहा है। रविवार को तीसरे विशेष अभियान में कुल 17929 आवेदन जमा हुए। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 4736 फार्म रहे। एक नवंबर से अब तक नया मतदाता बनने के लिए कुल 47 हजार 861 फॉर्म आए हैं। इसमें महिलाओं के फॉर्म 22 हजार 818 हैं। इस तरह से कुल जमा फॉर्म में महिलाओं की संख्या 47.67 फीसदी है। अब तक चलाए गए अभियानों में यह संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। उधर विशेष अभियान में कुल 2321 लोगों ने अपने परिजनों की मृत्यु होने पर नाम कटवाने के लिए आवेदन किया, जबकि पता बदलने वाले कुल 1922 आवेदन आए हैं। डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के कुल 741 आवेदन मिले हैं। एडीओ केके बाजपेयी ने बताया कि चौथा विशेष अभियान 27 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

------------------------
मतदाता जागरूकता के लिए दिव्यांग आज निकालेंगे रैली
प्रयागराज। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार 22 नवंबर को दिव्यांगजन की ओर से रैली निकाली जाएंगी। सुबह दस बजे जार्जटाउन स्थित मूक बधिर विद्यालय से रैली निकलेगी जो सीएमपी डिग्री कालेज, मेडिकल कालेज चौराहा, हनुमान मंदिर के रासते निकलेगी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक ने बताया कि रैली संबंधित सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम 26 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

---------------------
सिद्धार्थ नाथ ने शहर पश्चिम के बूथों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को शहर पश्चिम के कई बूथों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से भी बातचीत की। साथ ही लोगों को उन्होंने मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वह गुरु माधव प्रसाद इंटर कालेज झलवा, बालमित्र हाई स्कूल कंधईपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय करेंहदा उपहार, शेरवानी इंटर कालेज अकबरपुर, प्रा. विद्यालय बिहका आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें