प्रतियोगी छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
शिवकुटी के लाला की सराय मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दुर्गा प्रसाद सिंह (21) ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजन भी कुछ बता नहीं पाए हैं।
मृतक बस्ती जनपद के डबैलिया थाना क्षेत्र स्थित दरीयोना गांव का रहने वाला था। वह लाला की सराय मोहल्ले में शिवचन्द्र के मकान में किराए का कमरा लेकर अपने दोस्त आकाश के साथ रहता था। शाम को आकाश कहीं चला गया था। रात में वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने अपने दोस्तों को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भीतर दुर्गा प्रसाद फंदे पर लटका मिला। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।