फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन : ब्रह्मपुत्र मेल में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

एस-1 कोच में बर्थ नंबर 73-78 से वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रही रही थी। परिवार की मांग पर और जच्चा एवं बच्चा को स्वस्थ देखते हुए महिला को आगे की यात्रा की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : ब्रह्मपुत्र मेल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रही एक महिला ने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का ट्रेन में नलबारी से दिल्ली के लिए रिजर्वेशन था। प्रयागराज जंक्शन के पूर्व उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसके परिजनों ने इसकी खबर ट्रेन कंडक्टर को दी। कोच कंडक्टर ने बिना देरी किए कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे चिकित्सालय के डॉ. आशीष अग्रवाल ने महिला का अटेंड किया। उन्होंने ही महिला की प्रसव प्रक्रिया पूर्ण करवाई। इस दौरान ट्रेन को यहां निर्धारित ठहराव के अलावा अतिरिक्त दस मिनट और रोका गया। शाम 7.10 बजे आई ट्रेन यहां से 7.30 बजे रवाना हुई। महिला का नाम मामुनि निशां बताया जा रहा है।

एस-1 कोच में बर्थ नंबर 73-78 से वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रही रही थी। परिवार की मांग पर और जच्चा एवं बच्चा को स्वस्थ देखते हुए महिला को आगे की यात्रा की अनुमति दे दी गई। एनसीआर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने नवजात शिशु और उसके परिवार को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें