फिलहाल आरपीएफ ने बच्चे बाल कल्याण समिति को सौंप दिए हैं जो बच्चों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बच्चों की काउंसलिंग भी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि हम लिखा पढ़ी कर रहे हैं।
मामले में पूछताछ भी जारी है। एजेंटों का कहना है कि वह मदरसे में पढ़ाई के लिए बच्चों को ले जा रहा थे। वहीं दूसरी ओर बाल कल्याण समिति अब मामले की तह तक जाने के लिए काउंसलिंग कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि बच्चों को जबरन भेजा रहा था। बता दें इसी तरह पिछले वर्ष भी बिहार के सहरसा, पूर्णिया आदि जिलों के बच्चों को यहां उतारा गया था।