फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कार्यालय ढहाने में प्रयुक्त जेसीबी बरामद, अतीक अहमद के बेटे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Mon, 03 Jan 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

31 दिसंबर को करेली के ऐेनुद्दीनपुर में जमकर बवाल हुआ था। यहां रहने वाले पूर्व सांसद अतीक अहमद के साढ़ू जीशान उर्फ जानू ने अतीक के ही बेटे अली समेत नौ को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत अन्य धाराओें में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले के मामले में चौथे दिन घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद कर ली गई। इसी जेसीबी से कार्यालय ढहाया गया था। पुलिस अब इसके मालिक की तलाश की जा रही है। उधर फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे समेत सात नामजद आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं हासिल कर सकी है। हालांकि अफसरों का कहना है कि तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


31 दिसंबर को करेली के ऐेनुद्दीनपुर में जमकर बवाल हुआ था। यहां रहने वाले अतीक अहमद केसाढ़ू जीशान उर्फ जानू ने अतीक केही बेटे अली समेत नौ को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत अन्य धाराओें में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर उसका ऑफिस जेसीबी से ढहा दिया गया और मारपीट की गई। पुलिस ने मौके से सैफ व फहद को गिरफ्तार किया था जबकि अतीक के बेटे समेत अन्य को फरार बताया था।

Trending Videos
विज्ञापन

झाड़ियों में छिपाई गई थी जेसीबी
सोमवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद कर ली। करेली पुलिस ने बताया कि कसारी मसारी में सुनसान स्थान प स्थित झाड़ियों में इसे छिपाकर रखा गया था। करेली एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि जेसीबी मालिक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर में वादी ने जेसीबी नाटे की बताई थी लेकिन उक्त जेसीबी पहले ही एक मुकदमे में सीज की जा चुकी है।

अली की तलाश में फतेहपुर में छापा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतीक के बेटे अली की तलाश में आसपास के जनपदों में भी दबिश दी जा रही है। इसी के तहत एक टीम ने फतेहपुर और कौशांबी में दबिश दी। इसके अलावा असद की तलाश में चकिया, कसारी मसारी व अन्य जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें