Prayagraj News : योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की।
- फोटो : प्रयागराज
सीएम ने लाभार्थियों को सौंपी चाभी, दिव्यागंजनों को दी ट्राइसाइकिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 158 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को चाभी एवं प्रमाणपत्र, टूलकिट, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का भी वितरण किया।
सीएम द्वारा शबीना बानो, गीता मिश्रा, मंजू देवी, शीला देवी, सोनी, सुनीता देवी, प्रीति मौर्य, नंद लाल, पूजा चौहान, संजू कनौजिया, गीता, कविता को उनके आवास की चाभी सौंपी गई। इसके अलावा कल्लो प्रजापति को माटी कला बोर्ड के अंतर्गत विद्युत चालित चाक, तृप्ति केसरवानी को पीएम रोजगार सृजन के अंतर्गत दुग्ध उत्पाद उद्योग के लिए 25 लाख, आशीष तिवारी को ओडीओपी योजना के तहत 50 लाख, प्रीती गुप्ता को टूल किट, संजूलता श्रीवास्तव को मृत्यु एवं अन्त्येष्टि विकलांगता सहायता योजना के तहत 2.25 लाख का चेक दिया गया।