हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग में 2016 में 405 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम नहीं जारी करने पर राज्य सरकार और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जवाब मांगा है। परीक्षा 25 सितंबर 2016 को हुई थी, जिसका परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। कोर्ट ने इस मामले में सात मार्च तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
आजगमगढ़, गोरखपुर , गाजीपुर, चंदौली आदि जिलों के अभ्यर्थियों आशुतोष दुबे आदि की याचिका पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा सुनवाई कर रहे हैं।
याची के अधिवक्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने 405 आबकारी कांस्टेबलों की भर्ती का 2016 में विज्ञापन निकाला था। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार होना है। लिखित परीक्षा हुए दो वर्ष छह माह बीत चुके हैं। अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। याचीगण आवेदक हैं और उनको नियुक्ति मिलने की उम्मीद है।