फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: जनसत्ता दल की चुनावी रैली में बोले राजा भैया- दलित आईएएस के बेटे को आरक्षण की क्या जरूरत

Tue, 26 Feb 2019 12:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया
विज्ञापन

पूर्व कबीना मंत्री व कुंडा से निर्दलीय विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण की पक्षधर है। आरक्षण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए, लेकिन दलित आईएएस के बेटे को आरक्षण की क्या जरूरत है?

विज्ञापन


सोमवार को मंझनपुर के डायट मैदान में आयोजित जनसत्ता दल की चुनावी रैली में राजा भैया ने कहा कि राजनीति के 25 साल में कौशाम्बी लोकसभा सीट से ही उन्हें राजनीतिक दल बनाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार हार गए थे। हो सकता है कि उन्होंने कोई गलती की हो। जनता ने उन्हें हरा दिया, लेकिन अब वह अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में लोगों से शैलेंद्र कुमार का बढ़-चढ़कर समर्थन करने की अपील की। इस दौरान राजा भैया को कार्यकताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मनित किया। सभा को कोऑपरेटिव के चेयरमैन केएन ओझा, पूर्व विधायक हाजी मुन्ना आदि ने भी संबोधित किया।

जनसभा में रो पड़े पूर्व सांसद शैलेंद्र
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार भावुक होकर रो पड़े। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके पिता की यह कर्मभूमि रही है। उनकी ही सीख से वह जनता की सेवा करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें