फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ओडी फोर्ट पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल, मिनी मैराथन में दिखा उत्साह 

Wed, 24 Nov 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन

पाकिस्तान पर वर्ष 1971 में मिली जीत के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल बुधवार को ओडी फोर्ट पहुुंची। इस दौरान यहां मशाल का स्वागत करने के साथ ही देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके पूर्व सुबह मिनी मैराथन हुई। इसमें शिरकत करने वाले लोगों में गजब का उत्साह दिखा। मिनी मैराथन में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी माने अमित कुमार बाबूराव ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


मिनी मैराथन में सैकड़ों की संख्या में धावकों ने शिरकत की। इसकी  थीम ‘एक सैनिक की तरह दौड़ो, एक सैनिक के साथ दौड़ो’ रही। इस दौरान पुरुष वर्ग में पहले से तीसरे स्थान पर क्रमश: शुभम पांडेय, दूधनाथ एवं चेरी वर्मा रहे। महिलाओं में नीतू, लक्ष्मी एवं नेदम तिवारी को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ष अंडर 18 में बृजेश कुमार, रिशु पाल, रिषांत पाल एवं महिला वर्ग में श्रद्धा, सेजल और कोमल कुमारी क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रही।

सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। उधर शाम को ओडी फोर्ट मे देशभक्ति से ओतप्रोत  सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वर्णिम विजय मशाल  मुख्यालय के सामने विजय दीवार पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ एडीजी प्रेम प्रकाश को जीओसी पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया के मेजर जनरल जेएस बैंसला द्वारा सौंपी गई। 
विज्ञापन


आज एनसीआर मुख्यालय जाएगी विजय मशाल
स्वर्णिम विजय मशाल बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय जाएगी। यहां जोन के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को सुबह दस बजे के आसपास सेना की अफसर मशाल सौंपेंगे। इस दौरान एनसीआर मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

विज्ञापन

Prayagraj News : प्रयागराज में स्वर्णिम विजय मशाल रखते सेना और पुलिस के अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
पुलिस को सौंपी गई स्वर्णिम मशाल, पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम 
1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष कार्यक्रम मेें सेना के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को स्वर्णिम मशाल सौंपी गई। सैन्य अधिकारियों ने एडीजी जोन प्रेम प्रकाश को मशाल हस्तांतरित की। इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा पुलिस लाइन पहुंची। 

पुलिस अधिकारी दोपहर में 12 बजे मशाल लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर पुलिस बैंड और देशभक्ति गीतों से भव्य स्वागत किया गया। एएसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम मशाल को पुलिस लाइन में रखा गया जहां अधिकारियों और जवानों ने सलामी दी। इस दौरान मार्चपास्ट का भी आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की ओर से कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

देशभक्ति गीतों में में लोग झूमते रहे। इस दौरान तमाम व्यापारिक संगठन तथा अन्य संगठनों को लोग भी मौजूद रहे। सेना के मेजर जनरल जयसिंह बैंसला, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी ट्रैफिक अरुण दीक्षित समेत तमाम पुलिस अफसर कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें