फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एसआरएन हास्पिटल में ऑपरेशन के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 03 Jun 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए पांच सद्सयीय जांच कमेटी गठित
  • हास्पिटल अफसरों ने बताया, ऑपरेशन के समय आठ लोग थे, जिसमें पांच महिलाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन हास्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक युवती के दुष्कर्म की शिकायत की गई है। बुधवार को शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सूचना दे दी गई है। उन्होंने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। हास्पिटल अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन के समय आठ लोग थे, जिसमें पांच महिलाएं थीं।

विज्ञापन

rape - फोटो : demo pic
पुलिस का कहना है कि घटना 31 मई की रात की बताई जा रही है। बुधवार को सीओ मौके पर गए तो आज भी युवती बात करने की स्थिति में नहीं थी। सीओ का कहना था कि युवती के भाई के आरोपों पर परिवार के अन्य लोग ही सहमत नहीं हैं।

  मिर्जापुर की रहने वाली वाली एक युवती की आंत का आपरेशन 31 मई की रात में एसआरएन हास्पिटल में किया गया था। युवती के भाई का आरोप है कि देर रात जब उसको वार्ड में छोड़ा गया तो वह कुछ कहना चाह रही थी लेकिन होश में नहीं थी। जब उसे कागज दिया गया तो उसने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है।
विज्ञापन

crime - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सीओ सत्येंद्र तिवारी हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती की आंतों का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। वह आज भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसके  भाई ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। उसके परिवार के अन्य लोगों से भी बात हुई है लेकिन वे भी इस आरोप पर सहमत नहीं हैं। इस मामले में प्रधानाचार्य कोे शिकायत की गई जिसके आधार पर उन्होंने पांच सद्सयीय जांच कमेटी की गठन किया है। प्रधानाचार्य एसपी सिंह के मुताबिक आरोप बेबुनियाद हैं।

फिलहाल शिकायत पर उन्होंने पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है जिसमें डा. वत्सला मिश्रा, डा. अजय सक्सेना, डा. अरविंद गुप्ता, डा. अमृता चौरसिया और डा. अर्चना कौल शामिल हैं। उन्होंन बताया कि युवती को बेहद गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। 31 की रात उसका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के समय कुल आठ लोग मौजूद थे। जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। ऑपरेशन थियेटर के बाहर परिवार के लोग भी मौजूद थे। वहां पारदर्शी शीशा लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें