फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सिविल लाइंस में खुलेआम बेचा रहा था गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Oct 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक एमजी मार्ग पर खुलेआम गांजा व भांग की बिक्री के खेल का भंडाफोड़ कर्नलगंज पुलिस ने किया। खास बात यह है कि अपने नाक के नीचे चल रहे इस खेल की कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं थी। पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सरगना का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात शाम सात बजे के करीब मिली सूचना पर सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने मयफोर्स एमजी मार्ग पर छापा मारा। यहां मेडिकल कॉलेज से हनुमान मंदिर चौराहे तक जाने वाले रास्ते के फुटपाथ पर लगे ठेले पर पुलिस पहुंची तो उसके पास खड़ा व्यक्ति भागने लगा। जिस पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। ठेले पर रखे बॉक्स को खोला गया तो उसमें भांग के साथ ही लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। यहां उसने अपना नाम दीपू केशरवानी निवासी चिरौरा फूलपुर और वर्तमान पता नेवादा राजापुर बताया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि सरगना का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी कर्नलगंज थाने के सीमा क्षेत्र से की गई।
विज्ञापन


उधर सूत्रों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नशे के कारोबारी बेखौफ होकर धंधा संचालित कर रहे थे। जिस स्थान पर ठेला लगाया जा रहा था वह कोतवाली क्षेत्र की सीमा में आता है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कोतवाली पुलिस की शह पर अवैध रूप से गांजा व भांग बेचा जा रहा था।

कॉलेज के छात्रों को भी बेचा जाता था
सूत्रों का कहना है कि मामूली से दिखने वाले इस ठेले पर आने वालों में लग्जरी गाड़ियों वाले भी कुछ लोग शामिल थे। वह गाड़ी कुछ दूर पर रोककर इशारा करते जिसके बाद दुकानदार माल लेकर उनके पास पहुंच जाता था। यही नहीं ठेले पर कॉलेज के छात्र भी जुटते थे। सूत्रों का कहना है कि इस खेल में एक बड़ा सफेदपोश भी शामिल है। जिसकी सांठगांठ के चलते ही यह धंधा बेरोकटोक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें