भुक्तभोगी फार्मासिस्ट नैनी निवासी प्रदीप सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल का कर्मचारी प्रदीप शर्मा निवासी राजरूपपुर उसका पूर्व परिचित है। उसने उसकी मुलाकात 2017 में टीपी नगर धूमनगंज निवासी कन्हैया झा से कराई।
जार्जटाउन में एमबीबीएस दाखिले के नाम पर तीन लोगों से 45 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट समेत तीन भुक्तभोगियों ने निजी अस्पताल के कर्मचारी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी फार्मासिस्ट नैनी निवासी प्रदीप सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल का कर्मचारी प्रदीप शर्मा निवासी राजरूपपुर उसका पूर्व परिचित है। उसने उसकी मुलाकात 2017 में टीपी नगर धूमनगंज निवासी कन्हैया झा से कराई। उन दोनों ने खुद को झा फार्मास्यूटिकल्स का पार्टनर बताया।
साथ ही यह भी बताया कि कन्हैया ऊंची पहुंच वाले हैं और नौकरी दिलाने के साथ ही मैनेजमेंट कोटे से कई लोगों को एमबीबीएस सीट पर दाखिला भी दिला चुके हैं। इसके बाद 2018 तक कई बार में कुल 15 लाख रुपये ले लिए लेकिन दाखिला नहीं कराया। शक होने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कन्हैया के वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज फर्जी हैं।
विज्ञापन
यह भी मालूम हुआ कि फूलपुर निवासी गुलाब चंद पटेल और सरायइनायत निवासी ज्ञान सिंह पटेल से भी एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 15-15 लाख रुपये लिए गए। दबाव बनाने पर चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके अलावा रुपये वापस मांगने के लिए जाने पर प्रदीप ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।