संत सम्मेलन में जितेंद्रानंद सरस्वती जी ने कहा कि ये जो रामजन्म भूमि में मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। इसमें कल को यूपी में कोई और सरकार आ गई और पुराने दर्ज एफाईआर के मुताबिक रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र का बैंक एकाउंट सीज कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच संगम की रेती पर बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद केमाघ मेला शिविर में संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। संत सम्मेलन में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में हिंदू धर्म की रक्षा करने वाली सरकार चुनने के लिए संतों ने हिंदू समाज से आवाहन किया और यूपी में दूबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार भरी।
विज्ञापन
संत सम्मेलन में जितेंद्रानंद सरस्वती जी ने कहा कि ये जो रामजन्म भूमि में मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। इसमें कल को यूपी में कोई और सरकार आ गई और पुराने दर्ज एफाईआर के मुताबिक रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र का बैंक एकाउंट सीज कर दिए जाएंगे। यह कोई चुनाव नहीं यह धर्म और अधर्म की जीत पर आधारित चुनाव होगा। यूपी का विधानसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने जा रहा हैं।
हम सभी का कर्तब्य है इस धर्म और अर्धम की लड़ाई में धर्म केपक्ष में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। एक संत केंद्र में बैठाया और एक संत को यूपी केगद्दी पर बैठाया तब आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा हैं। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा है इसको लोग कहते थे ये नामुमकिन है ऐसा कभी हो नहीं सकता लेकिन ये सब साधु संतो की और अच्छे लोगों की ये शक्ति है जो नामुमकिन भी मुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
अभी कैलाश मानसरोवर भी आने वाला है, पीओके भी आने वाला है, राम राज्य भी आने वाला है। लेकिन इन सब केलिए हम सभी संतों को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए और सरकार बनाने के लिए समाज को जागरूक करें जाति, मत, पथ व संप्रदाय से ऊपर उठकर शत प्रतिशत मतदान करें।