फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पूर्व रणजी क्रिकेटर मुश्ताक अली का निधन, यूपी और रेलवे की ओर से खेले थे 74 मैच

Sat, 20 Nov 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मुश्ताक अली। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
प्रदेश के बड़े खिलाड़ियों में शामिल पूर्व रणजी क्रिकेटर मुश्ताक अली (85) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की दोपहर में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और करीब तीन साल से चलने-फिरने में असमर्थ थे। उन्होंने यूपी और रेलवे की टीम से करीब 74 रणजी ट्राफी मैचों में हिस्सा लिया था। इसके अलावा अली ने भारत के दौरे पर आईं पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ दो शो मैच भी खेेले थे। मुश्ताक अली रेलवे में तैनात रहे। रात 8.30 बजे एशा की नमाज के बाद उनके शव को करेली के कालाडांडा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए -खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्रयागराज के मिन्हाजपुर निवासी मुश्ताक अली ने 1955 से 1980 तक रणजी ट्राफी के मैचों में हिस्सा लिया। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने यूपी और रेेलवे की टीम से 74 मैचों में हिस्सा लिया। वह प्रदेश के सबसे अधिक रणजी मैच खेलने वाले क्रिकेटरों में से एक थे। अली ने अपने कॅरियर में करीब पांच शतक भी जड़े। उनके प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने भारत के दौरे पर आईं पाकिस्तान और वेस्टइंडीज टीम के साथ प्रदर्शनी मैचों में मौका भी दिया था।

अली रेलवे में कार्यरत रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार के साथ मिन्हाजपुर में रहते थे। पूर्व रणजी खिलाड़ी अली उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और करीब तीन साल से चलने फिरने में असमर्थ थे। उनकी पत्नी का भी बीते वर्ष इंतकाल हो गया था। मुश्ताक अली के इकलौते बेटे फराज मुश्ताक भी रेलवे की ओर से खेल चुके हैं और एनसीआर में तैनात हैं। यूपी अंडर-19 टीम के चयन समिति के सदस्य और पूर्व रणजी क्रिकेटर असलम अली भी मुश्ताक अली के भतीजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें