फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Flood News: गंगा-यमुना में फिर उफान, कई बस्तियों में घुसा पानी, लेटे हनुमान मंदिर की चौखट तक पहुंची भागीरथी

Fri, 04 Sep 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा में छोड़ा गया पानी

हरिद्वार- 44,752 क्यूसेक
नरोरा- 41.613 क्यूसेक
कानपुर- 1,88,182 क्यूसेक
 
विज्ञापन
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा-यमुना में बृहस्पतिवार को फिर उफान आ गया। दोनों नदियों में अचानक तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। इससे शाम तक दारागंज सब्जी मंडी के पीछे सैकड़ों झोपड़ियों में पानी भर गया। सलोरी, बाघाडा, चांदपुर के निचले स्तरों वाले इलाकों में गंगा की बाढ़ प्रवेश कर गई। इससे देर रात तक सैकड़ों गरीब परिवारों को बर्तन, कपड़े और बिस्तर लेकर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। 

विज्ञापन

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
देर रात गंगा हनुमान मंदिर के चौखट पर पहुंच गई। इस दिन हरिद्वार, नरोरा औरर कानपुर बांधों से 2.70 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। उधर, मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से केन व बेतवा से लगातार पानी आने से यमुना में जल दबाव बढ़ा गया है।  बृहस्पतिवार की रात गंगा हनुमान मंदिर का पास आ गई। फिलहाल गंगा 2 सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, यमुना में भी इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तीर्थपुरोहितों की चौकियां खिसक कर बेनी बांध से लेकर परेड तक आ गई है। बृहस्पतिवार की रात परेड में सैकड़ों गरीब परिवारों ने भी डेरे-चंबू डाल दिए। सिंचाई बाढ़ खंड के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शाम को फाफामऊ में गंगा 81.44 छतनाग में 80.56 मीटर पर बहती रहीं। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 81.22 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 83.73 मीटर पर है।

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
गंगा में पानी ठहरने की उम्मीद है, लेकिन यमुना का जलस्तर अगले 24 घंटे में इसी तरह बढ़ने की उम्मीद है। हमीरपुुर के केन और बेतवा का पानी लगातार यमुना में आ रहा है। एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। बांधों की निगरानी की जा रही है। ब्रजेश कुमार सिंह, एक्सईएन, सिंचाई बाढ़ खंड।

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
बृहस्पतिवार को गंगा युमना के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा। इस दौरान पानी लेटे हनुमान मंदिर के करीब तक पहुंच गया हैं।

बृहस्पतिवार को गंगा युमना के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा। दारागंज के निचले इलाके में घर में पानी भर जाने के बाद सामान हटाते लोग।

बृहस्पतिवार को गंगा युमना के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा। इस दौरान पानी आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर की तरफ बढ़ने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें