फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Flood: कई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Thu, 03 Sep 2020 11:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा में छोड़ा गया पानी

हरिद्वार        -    41247 क्यूसेक
नरौरा        -    56137 क्यूसेक
कानपुर        -    258921 क्यूसेक

रात आठ बजे नदियों का जल स्तर (खतरे का निशान 84.73 मी.)
गंगा नदी        जल स्तर        बढ़ोतरी
फाफामऊ        81.02 मी.        स्थिर
छतनाग            80.15 मी.        + 03 सेमी

यमुना नदी
नैनी            80.80 मी.        -02 सेमी
विज्ञापन
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा और यमुना के जलस्तर में बुधवार को दिन में गिरावट दर्ज की गई। इससे निचले इलाकों में बसे लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं है। मध्य प्रदेश से आने वाली नदियां उफान पर हैं। इससे यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
वहीं अलग-अलग स्थानों से गंगा नदी में भी साढ़े तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इसका प्रभाव शाम को दिखने भी लगा था। रात आठ बजे जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा के जल स्तर में छतनाग में प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। वहीं यमुना के जल स्तर में कमी की रफ्तार भी धीमी हो गई थी।

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
सिंचाई विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार दिन में दोनों नदियों के जलस्तर में प्रति घंटा चार सेमी की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह क्रम सिर्फ शाम तक चला। इससे निचले इलाकों में घुसा पानी वापस होने लगा लेकिन दोनों नदियों में पीछे अधिक मात्रा में पानी छोड़ा गया है। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। वहां की नदियों में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जो यमुना में मिल रही हैं।

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
केन, बेतवा, चंबल में तेज बहाव का असर यहां भी यमुना में बृहस्पतिवार को दिखने की बात कही जा रही है। सिंचाई बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम से यमुना में पानी बढ़ेगा। हालांकि इसका प्रभाव बुधवार शाम को ही दिखने लगा तथा जलस्तर में गिरावट मात्र दो सेमी प्रति घंटा रह गई थी।

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
इसके अलावा सुबह आठ बजे जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा में हरिद्वार, नरौरा, कानपुर बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसमें कानपुर बैराज से ही 2.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसका सीधा प्रभाव यहां पड़ेगा। इसका परिणाम शाम को दिखने लगा था। छतनाग में गंगा का जलस्तर तीन सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। वहीं फाफामऊ में गंगा स्थिर हो गई थीं। ऐसे में एक-दो दिनों में दोनों नदियों के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj
बुधवार को गंगा के जलस्तर में कुछ कमी दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें