फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इंदिरा भवन में लगी भीषण आग, लगभग 60 लाख के एलईडी, मोबाइल जले

Wed, 25 Aug 2021 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गौसनगर करेली निवासी मेहताब इंदिरा भवन में भूतल पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे बिल्डिंग से धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों ने सूचना दी तो फायरब्रिगेड पहुंची।
विज्ञापन
Prayagraj News : इंदिरा भवन में लगी आग से जला दुकान। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा भवन स्थित मोबाइल की दुकान में लगी आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। आधी रात बिल्डिंग से धुआं उठता देख लोगों ने सूचना दी तो फायरब्रिगेड पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक लाखों का माल आग की भेंट चढ़ चुका था।

विज्ञापन


गौसनगर करेली निवासी मेहताब इंदिरा भवन में भूतल पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे बिल्डिंग से धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों ने सूचना दी तो फायरब्रिगेड पहुंची। गार्र्डों ने बताया कि तेज धमाका हुआ और कुछ देर बाद बिल्डिंग से धुआं उठने लगा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। धमाके के बाबत उनका यह भी कहना है कि एसी के कंप्रेशर में या इनवर्टर में ब्लास्ट हुआ हो। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दुकानदार ने लाखों का नुकसान होने की बात बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : इंदिरा भवन में लगी आग से जला दुकान। - फोटो : prayagraj
सुभाष चौराहे पर स्थित व्यवसायिक भवन इंदिरा भवन के भूतल में स्थित जी 43 नंबर शाप में महताब की डिजिटल मोबाइल नाम से दुकान है। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तो आससपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने शटर को तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौक पर पहुंच गई। भीषण आग में पूरा दुकान खाक में तब्दील हो गया। करीब 60 रुपये के मोबाइल, एईडीडी टीवी, चार्जर, पॉवर बैंक, ब्लूटूथ, स्पीकर सहित तमाम उपकरण राख में तब्दील हो गए। घटना से अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सूचना पर दुकान के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि आग विद्युत शार्ट सर्किट से लगी है।

इंदिरा भवन के भूतल और प्रथम और द्वितीय तल पर मोबाइल, टीवी और इलेक्ट्रानिक सामानों से जुड़ी दुकानें हैं। इसके ऊपर वाले तल पर तमाम सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों के कार्यालय हैं। सातवें तल पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण दफ्तर है। इसी भवन में इंडियन आयल का भी क्षेत्रीय कार्यालय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें