घटना एक दिन पहले हुई थी। एलनगंज स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा ने बताया था कि अज्ञात नंबर से फोन कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
कर्नलगंज में उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा से कार्यालय में घुसकर मारपीट मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना एक दिन पहले हुई थी। एलनगंज स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा ने बताया था कि अज्ञात नंबर से फोन कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
वह पहुंचे तो उनके कक्ष में पांच लोग पहले से मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दी। मेज पर रखी पत्रावलियां फाड़कर फेंक दीं और धक्का-मुक्की करने लगे। साथ ही कर्मचारी बीच-बचाव को आए तो उनसे भी अभद्रता की। शोरगुल मचने पर धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
भुक्तभोगी अफसर का आरोप है कि आरोपियों ने कार्यालय के बाहर सड़क पर भी हंगामा किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने उनका वीडियो बना लिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।