फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आजाद पार्क में सेना की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी, बच्चों ने पूछा- अंकल कैसे की थी सर्जिकल स्ट्राइक 

Wed, 06 Oct 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में सेना की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में हथियारों के बारे में जानकारी लेती छात्रा। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सेना की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में लगाई गई प्रदर्शनी के दूसरे दिन काफी संख्या में शहरी उसे देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्कूली बच्चों की तादाद काफी रही। बच्चों ने सेना के उपकरणों और हथियारों को लेकर ज्यादा जिज्ञासा दिखाई। इस दौरान सेंट मैरीज की कुछ छात्राओं ने वहां सेना के जवानों से सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी ली। छात्रा नेहा, राशि और अपूर्वी ने पूछा अंकल सर्जिकल स्ट्राइक तब कैसे हुई थी। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी देखने आए बहुत से बच्चों ने कारगिल युद्ध के बारे में भी जवानों से पूछा। ज्वाला देवी के छात्र मोहित ने आजाद पार्क में सेना की ओर से लाई गई बोफोर्स तोप को देखकर पूछा कि इसकी मारक क्षमता कितनी है। जब कारगिल युद्ध हुआ कि इस तोेप का उपयोग सेना ने कैसे किया। दिन भर प्रदर्शनी स्थल पर स्कूली बच्चों के साथ आजाद पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों की चहल पहल रही।

कुछ स्कूली बच्चों ने रूस में निर्मित असाल्ट गन के बारे में भी खासी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान प्रयोग में लाई गई थर्मल इमेज गन के साथ भी लोगों ने खूब सेल्फी ली। साथ ही वहां मौजूद सेना के अफसरों द्वारा बच्चों के कई अन्य सवालों के जवाब भी दिए गए। सेना की ओर से बताया गया कि प्रदर्शनी का समापन बृहस्पतिवार सात अक्तूबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें