फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः कोचिंग में घुसकर तोड़फोड़, 30 हजार रुपये लूटे

Sun, 05 May 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
coaching - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर बदमाशों ने कर्नलगंज के सलोरी स्थित कोचिंग में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही मारपीट करते हुए 30 हजार रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से वहां दहशत फैल गई। संचालक ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


अजीत यादव मूल रूप से फूलपुर के रहने वाले हैं। वह सलोरी में एलिवेटर एकेडमी के नाम से कोचिंग चलाते हैं जहां बैंक, रेलवे व एसएससी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिनों से रोज कोचिंग में अज्ञात लोग आ रहे थे और 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांग रहे थे। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब 10-15 युवक कोचिंग में फिर आ धमके और रंगदारी मांगने लगे। उस वक्त अजीत मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने बाद में आने की बात कही तो युवकों ने मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कर्मचारियाें के विरोध करने पर युवकों ने नीचे खड़े अपने एक दर्जन अन्य साथियों को भी बुला लिया और फिर जमकर उपद्रव किया। असलहा दिखाकर मारपीट की, साथ ही कैश काउंटर से 30 हजार रुपये निकाल लिए। जिस वक्त घटना हुई, कक्षाएं चल रही थीं। उपद्रव देख छात्र-छात्राएं दहशत में आकर चीखने लगे। इसके बाद आरोपी युवक भाग निकले। जानकारी पर अजीत पहुंचे और फिर उनके सूचना देने पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि कोचिंग संचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने, लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी युवक इस कदर बेखौफ थे कि उन्हें पुलिसकर्मियों का भी कोई डर नहीं था। बताया कि कोचिंग ईश्वर शरण पुलिस चौकी से बमुश्किल 400 मीटर की दूरी पर है। कोचिंग में बवाल होते देख किसी ने सूचना दी तो चौकी से दो सिपाही पहुंच गए। हालांकि आरोपी युवकों पर कोई असर नहीं हुआ और वह बेधड़क गालियां देते रहे। इनमें से कुछ के हाथ में डंडे भी थे। इसके बावजूद सिपाहियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की और वह आराम से धमकाते हुए चले गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें