फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा से डॉ वीके सिंह और सपा से मालती यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया पर्चा

सार

  • दल-बल के साथ पहुंचे भाजपा के डॉ.वीके सिंह और सपा की मालती यादव ने किया नामांकन
  • जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और सपा में सीधी लड़ाई
  • पहली बार गंगापार के खाते में आएगी अध्यक्ष की कुर्सी
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई होने जा रही है। भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह और सपा की मालती यादव ने शनिवार को चार सेटों में नामांकन किया। दोनों ही प्रत्याशी पूरे दल बल के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 29 जून को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। मतदान तीन जुलाई को होगा। मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम भी संभावित है।

भारी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत भवन में दिन में 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सपा समर्थित मालती यादव ने पहले नामांकन किया। अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ वह करीब साढ़े ग्यारह बजे ही पंचायत भवन पहुंच गईं थीं। इनके बाद भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह ने नामांकन किया। डॉ.वीके सिंह करीब सवा एक बजे परिसर में प्रवेश कर गए थे। इनके साथ चार-चार प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र डीएम संजय कुमार खत्री ने लिए। 
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करतीं सपा प्रत्याशी मालती यादव।। - फोटो : prayagraj

प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत, दूसरे खेमे में शामिल सदस्यों पर भी रही नजर

तोड़फोड़ और भितरघात की चर्चाओं के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए नामांकन के दौरान दोनों दलों ने ताकत दिखाई। प्रमुख नेताओं को अपने साथ खड़ा करके दोनों प्रत्याशियों ने यह दिखाने की भी कोशिश की कि सबकुछ ओके है। हालांकि, इस दौरान नेताओं की नजरें दूसरे खेमे में शामिल जिला पंचायत सदस्यों पर भी रही और आखिरी समय तक जोड़तोड़ की राजनीति की बात कही जा रही है।
सपा ने मालती यादव के समर्थन की घोषणा पहले ही कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
ऐसे में नाराज सपा नेताओं को मनाने के साथ अन्य प्रमुख लोगों को जोड़ने का उन्हें पर्याप्त मौका मिला। इसके बाद भी पार्टी के कई नेताओं की भूमिका को लेकर आशंका बनी हुई है। इस चुनाव में भी जातीय समीकरण प्रभावी हो गया है। इससे भी कई नेताओं की नाराजगी सामने आ चुकी है। हालांकि नामांकन के दौरान विधायक उज्जवल रमण सिंह, एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेंद्र पटेल, डॉ.आकाश यादव समेत ज्यादातर प्रमुख नेता मौजूद रहे। इन नेताओं को एक साथ लाकर शक्ति प्रदर्शन के अलावा एका दिखाने की भी कोशिश की गई।

4 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद बाहर आतीं सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj
भाजपा में तो प्रत्याशी के चयन के दौरान ही खेमेबाजी की चर्चा रही। ऐसे में पांच बार अध्यक्ष रह चुकीं रेखा सिंह को डॉ.वीके सिंह का प्रस्तावक बनाकर भाजपा ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की। नामांकन के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल और रेखा सिंह साथ-साथ रहीं। इन दोनों को एक साथ लाकर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई कि पूरी पार्टी डॉ.वीके सिंह के साथ है। इसके अलावा इस एका को भाजपा के भीतर बड़े सियासी परिवर्तन के रूप में भी देखा जा रहा है। डॉ.वीके सिंह के नामांकन के दौरान सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समेत अनेक नेता मौजूद रहे। हालांकि, एक मंत्री समेत कई नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा में रही।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

यह अध्यक्ष का चुनाव है, प्रस्तावक-समर्थक भी सगे नहीं

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जोड़तोड़ की सियासत आखिरी समय तक चलने की बात कही जा रही है। सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ जिस तरह से सदस्यों की आस्था बदलती रही है उसे देखते हुए इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस चुनाव में धन और बल की सत्ता चलती है। इसमें प्रस्तावक और समर्थक भी सगे नहीं होते। ऐसे में कौन किसके साथ है यह कहना कठिन है।

समर्थकों, प्रस्तावकों के बहाने जातीय समीकरण पर नजर

दोनों प्रत्याशियों की ओर से जातीय समीकरण साधने की कोशिश जारी है। इसका ध्यान प्रस्तावकों और समर्थकों के चयन में भी रखा है। भाजपा समर्थित डॅा.वीके सिंह की तरफ से रेखा सिंह, बृज कुमारी पांडेय, आरती यादव, अरविंद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, रामाधार बिंद, सिद्धनाथ मौर्य, आलोक कुमार कोल प्रस्तावक एवं समर्थक रहे। वहीं सपा समर्थित मालती यादव की तरफ से उत्तम यादव, सुरेश कुमार, शिवा कांत, प्रमील यादव, सोमदत्त पटेल, बृजेश यादव, सरिता पटेल, जयशंकर भारती प्रस्तावक एवं समर्थक रहे।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj

पहली बार गंगापार के खाते में आएगी अध्यक्ष की कुर्सी

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पहली बार गंगापार के खाते में आएगी। अब तक अध्यक्ष निर्वाचित विश्राम दास, केशरी देवी पटेल, रेखा सिंह से यमुनापार से हैं लेकिन इस बार सीधी लड़ाई में शामिल डॉ.वीके सिंह और मालती देवी, दोनों ही प्रत्याशी हंडिया से हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news : नामांकन पत्र दाखिले के दौरान जिला पंचायत कार्यालय पर उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj

कोविड प्रोटोकाल का मजाक, प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन के दौरान कोविड प्रोटोकाल और जिले में लागू धारा-144 बेमानी साबित हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर रोक के बावजूद दोनों प्रत्याशियों की ओर से जुलूस निकाले गए, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नेता और समर्थक शामिल रहे। चिंताजनक यह कि बड़ी संख्या में समर्थकों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान सेकड़ों लोगों को खोने के बाद भी शहरी चेतने को तैयार नहीं है। खतरे की बात यह है कि जिन लोगों ने लगातार अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का महत्व बताया उन्होंने ही प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाईं। मालती यादव के समर्थकों का जार्जटाउन स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर जमावड़ा हुआ। वहां से जुलूस बनाकर वे कलक्ट्रेट के पास पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग थी। इसलिए नेता और कार्यकर्ता वहीं रुक गए। हालांकि रोकने के बावजूद प्रस्तावकों और समर्थकों के अलावा कई नेता भी पंचायत भवन तक गए। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई। मालती देवी के नामांकन के दौरान जिला पंचायत भवन से आनंद अस्पताल तक सैकड़ों कार्यकर्ता जगह-जगह झुंड बनाकर मौजूद रहे।

भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह के समर्थक भी पुलिस लाइन के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। मालती यादव के नामांकन के बाद भाजपा नेता और समर्थक भी जुलूस बनाकर पंचायत भवन तक पहुंचे। डॉ.वीके सिंह के नामांकन के दौरान पंचायत भवन से मेयोहाल चौराहे तक समर्थकों का जमावड़ा बना रहा। पुलिस के रोकने के बावजूद  कई नेता पंचायत भवन परिसर में भी प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

आरओ कक्ष तक पहुंचे सांसद-विधायक

नामांकन के दौरान प्रत्याशी के अलावा प्रस्तावक और समर्थक को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति थी। प्रत्याशियों ने चार सेट में नामांकन किए। ऐसे में चार-चार प्रस्तावक और समर्थक रहे लेकिन सिर्फ दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी। इसके विपरीत पत्याशी के साथ सभी प्रस्तावक और समर्थक तो गए हैं, कई नेता भी परिसर में प्रवेश कर गए। यही नहीं डॉ.वीके सिंह के साथ सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह के पति अशोक सिंह, भाजपा नेता गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती समेत कई नेता आरओ कक्ष में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें