Prayagraj News : नैनी के मियां का पुरा गांव में हत्या के बाद घर में सामान तहस नहस कर दिया गया।
- फोटो : प्रयागराज
तहरीर में राज बहादुर ने बताया है कि बुधवार भोर में वह धान के खेत में पानी लगाने जाने के लिए अपने चाचा को बुलाने गया तो छत की सीढ़ी की तरफ गांव के ही नवनील मिश्र, आकाश मिश्र, सुजीत कुमार छत के जीने से बाहर उतर रहे थे। महेश नारायण बाहर खड़ा था। उसने जब टार्च की बटन दबाई तो रोशनी पड़ते ही सभी भागने लगे। नवनील के हाथ में तलवार व आकाश के हाथ में सब्बल था।
यह देेखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई और सीढ़ी से घर में घुसा तो देखा के आगे के कमरे में उसके चाचा अचेत व चाची मृत पड़ी हैं। वहीं उसकी चचेरी बहन बगल के कमरे में मृत पड़ी थी। इसके बाद वह घर गया और परिजनों को बता बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Prayagraj News : मां-बेटी की हत्या के बाद घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : प्रयागराज