फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डीजे साउंड संचालक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे साउंड संचालक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत
विज्ञापन

धूमनगंज में घटना, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के सूबेदारगंज स्थित स्वीमिंग पूल में डूबने से डीजे साउंड संचालक संजय पटेल (21) की मौत हो गई। वह नहाने गया था और इसी दौरान पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि उसे सूबेदारगंज का ही एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक सुलेमसराय का रहने वाला था और दो भाइयों में छोटा था। उसने होली पर सूबेदारगंज स्थित रेलगांव में डीजे साउंड लगाया था। वह दो भाइयों में छोटा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम होली खेलने के बाद वह रेलगांव में ही स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया और इससे उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने पूल में शव उतारता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और सूचना दी तो परिजन भी रोते.बिलखते आ गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पिता रामसिंह ने बताया है कि रेलगांव का ही एक व्यक्ति संजय को बुलाकर ले गया था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह खुद ही नहाने के लिए पूल में उतरा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें