नवंबर 2020 में उनकी पत्नी एवं एसएस खन्ना महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना त्रिपाठी का निधन कोरोना से हो गया था। उनका एक मात्र पुत्र चिंतन निराला कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी से लॉ में शोध कर रहा है। उसके आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के तीसरे पौत्र डॉ अमरेश त्रिपाठी (65) का शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। विवेक निराला ने बताया कि निरालाजी के सुपुत्र रामकृष्ण के तीसरे बेटे डॉ अमरेश त्रिपाठी वाराणसी के हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक थे। वे पूर्व में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके थे।
विज्ञापन
ज्ञातव्य है कि नवंबर 2020 में उनकी पत्नी एवं एसएस खन्ना महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना त्रिपाठी का निधन कोरोना से हो गया था। उनका एक मात्र पुत्र चिंतन निराला कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी से लॉ में शोध कर रहा है। उसके आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार होगा।