फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : निजी तस्वीरें वायरल कर रेलवे अफसर को किया बदनाम

Mon, 07 Feb 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल रेलवे कर्मचारी कृपाशंकर शुक्ला का बर्खास्त कर दिया गया था। आरोप लगाया कि वह इसी के चलते उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे में तैनात एक रेलवे अफसर और उनकी पत्नी की निजी तस्वीरें वायरल कर उन्हें बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बर्खास्त कर्मचारी ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह काम कर रहा है। अफसर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन




अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल रेलवे कर्मचारी कृपाशंकर शुक्ला का बर्खास्त कर दिया गया था। आरोप लगाया कि वह इसी के चलते उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है। सोशल मीडिया साइट्स से उनकी व उनकी पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर झूठी बातों के साथ वायरल कर रहा है।



भ्रामक बातें लिखकर निजी तस्वीरों को रेलवे अफसरों, कर्मचारियों व रिश्तेदारों को भेज कर परिवार की छवि धूमिल कर रहा है। यही नहीं, उन्हें भी लिंक भेज रहा है। आरोप यह भी है कि 31 जनवरी को आरोपी का एक साथी आरके पांडेय उनके घर आया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। कहा कि कृपाशंकर का बर्खास्तगी आदेश रद न होने पर जान से मार दिया जाएगा। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें