फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एमएनएनआईटी के नए निदेशक ने प्रो. आरएस वर्मा संभाला पदभार

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संस्थान के निदेशक का दायित्व संभालने के बाद प्रोफेसर आरएस वर्मा ने शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर काम करते हुए संस्थान को शीर्ष संस्थानों में शामिल कराना प्राथमिकता रहेगी
विज्ञापन
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के नए निदेशक प्रोफेसर रमाशंकर वर्मा ने सोमवार को सरस्वती पूजन कर पदभार संभाला। उन्हें अभी तक निदेशक का दायित्व संभाल रहे प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कराया। 

विज्ञापन




संस्थान के निदेशक का दायित्व संभालने के बाद प्रोफेसर आरएस वर्मा ने शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर काम करते हुए संस्थान को शीर्ष संस्थानों में शामिल कराना प्राथमिकता रहेगी। यह सभी के सहयोग से ही संभव होगा। प्रोफेसर वर्मा मूलरूप से फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं।



वह इविवि के पुरा छात्र हैं। अभी तक वह मद्रास आईआईटी में जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात रहे। इससे पहले वह जेएनयू और अमेरिका के नामी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नव नियुक्त निदेशक को बधाई देते हुए प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान के विकास, उच्च गुणवत्तापुर्ण शोध कार्यों में तथा संस्थान को शीर्ष तक पहुंचाने में प्रोफेसर आरएस वर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें