राम पथ गमन मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन
राम पथ गमन मार्ग के पांच जनवरी को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
राम पथ गमन मार्ग के लिए शृंग्वेरपुर के पास चार गांव की तकरीबन 35 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए केंद्र सरकार से पत्र प्रयागराज प्रशासन को भेजा जा चुका है।अब इस प्रोजेक्ट में जमीन का अधिग्रहण जिला प्रशासन को करना है। यहां चार गांवों में सर्वे के लिए टीम लगा दी है। जमीन अधिग्रहण पड़ोसी जनपद कौशांबी में भी होना है। इस बारे में भूमि अध्याप्त अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पत्र केंद्र सरकार की ओर से आ गया है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।